Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराशिफल.आज का दिन 11 अगस्त सूर्योदय : प्रात: 5.55 बजे, सूर्यास्त : सायं...

आज का दिन 11 अगस्त सूर्योदय : प्रात: 5.55 बजे, सूर्यास्त : सायं 7.10 बजे..

 मेष.आज आपके लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार से संबंधित पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपकी किसी बात पर नाराज हो सकता है।

वृष.दिन आपके लिए काफी शांतिपूर्ण रहने वाला है। अचानक कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। नौकरीपेशा जातक काम पर ज्यादा ध्यान दें।

मिथुन. आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। युवा वर्ग कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है।

कर्क. आज का दिन आपके आर्थिक मामलों को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की बात पक्की हो सकती है।

सिंह. आज का दिन आर्थिक वृद्धि लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

कन्या. आज का दिन आपके लिए आय के नए अवसर खोलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। युवाओं के जीवन में एक नया मोड़ आएगा।

तुला. प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज स्थगित रखें। बिजनेस संबंधी कोई भी योजना के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।

वृश्चिक. आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है।

धनु. आज आपको ननिहाल पक्ष की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। छात्रों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता हुआ दिखाई देगा।

मकर. राशि वालों के लिए आज का दिन धन प्राप्ति के संकेत लेकर आया है। जमीन जायदाद से जुड़े विवादों में आपको जीत हासिल हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ. राशि वालों आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। घर से संबंधित किसी भी निर्णय को सोच समझकर लें। करियर में युवा वर्ग को किसी नए मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा।

मीन. राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आप बखूबी निभाएंगे। युवा वर्ग अपने पेंडिंग  कार्यों में फोकस बनाए तो बेहतर होगा।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Leave a Reply to Anonymous Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments