Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedआज का राशिफल.28/12/24

आज का राशिफल.28/12/24

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।काम पर पूरा ध्यान देना होगा।
वृष राशिः 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी।

मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। 
कर्क राशि: 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य  पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है।
सिंह राशि:
 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कन्या राशि: 
आज का दिन आपके लिए झगड़े व झंझटों से दूर रहने के लिए रहेगा। किसी सरकारी काम में आप सोच समझ कर ही आगे बढ़े।  आपको अपने खर्चों का भी लेखा-जोखा रखना होगा।
तुला राशिः 
आज का दिन सोच समझ कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। युवाओं को कुछ बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई चिंता थी भी दूर होगी। 
वृश्चिक राशिः 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या थी तो वह  दूर होगी आप अपने मित्रों से कोई भी ऐसी बात ना बोले जिसका की उनको बुरा लगे। 
धनु राशिः 
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी काम में इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको कोई टेंडर मिल सकता है। 
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आज किसी  से आपकी कहा सुनी हो सकती है। 
कुंभ राशिः 
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर टेंशन रहेगी। बिजनेस की कोई डील के फाइनल होने में भी समस्या आएगी।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे  उनके कुछ नए मित्र बनेंगे। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Leave a Reply to Anonymous Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments