Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। साथ ही सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन को दौरान कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहब अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित  नायकों को श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान उत्साह के आयोजित किया जा रहा है।  10 लाख युवाओं को उद्यम से जोड़ने के लिए योजना शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से 50 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले कुछ सालो में हम आय दोगुनी करने में भी सफल रहे हैं। सात वर्ष में 56 लाख गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया। 1 करोड़ 86 लाख परिवार को रसोई उपलब्ध कराया। 15 करोड़ परिवार को राशन दिया जा रहा है। वहीं, योगी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में 5 शताब्दी के इंतजार को पूरा किया है। 25 करोड़ आबादी वाला यह प्रदेश प्रगति, सुरक्षा और खुशहाली की यात्रा पर बढ़ चला है और इसका सकारात्मक परिणाम सामने है। 

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Leave a Reply to Pawan Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments