Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर न करें ये गलतियां..

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर न करें ये गलतियां..

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का हिंदू धर्म में बेहद महत्व है। इसी शुभ दिन पर भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भक्तजन व्रत रखते हैं और भावपूर्ण पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव के साथ पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर न करें ये गलतियां..

1. जन्माष्टमी व्रत के दिन तामसिक भोजन जैसे- मांस और अंडे. शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए..

2. अवसर पर महिलाओं को अपने बालों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए..

3. इस शुभ दिन पर भूलकर भी गो वंश को परेशान नहीं करना चाहिए. इससे कान्हा जी रुष्ट हो सकते हैं..

4. इस शुभ दिन पर काले रंग के वस्त्रों से दूरी रखनी चाहिए..

5. जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

मुहूर्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तिथि और समय.. 

वैदिक पंचांग के अनुसार. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त.दिन रविवार को रात 03 बजकर 39 मिनट पर होगी।इस तिथि का समापन 26 अगस्त दिन सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी..

भगवान कृष्ण मंत्र 

1. कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम..

2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे..

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे..

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Leave a Reply to Anonymous Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments