Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedहमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत...

हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को करेगी साकार – नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के लोग अगर ऐसे ही झूठ का सहारा लेकर चलते रहे तो 2029 में इनका कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा, कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से हो जाएगी समाप्त – मुख्यमंत्री

कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न नेता है..

हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को करेगी साकार – नायब सिंह सैनी..

 कैथल, 20 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग अगर ऐसे ही झूठ का सहारा लेकर चलते रहे तो 2029 में इनका कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न नेता है, जो कांग्रेस को दिशा दिखा सके। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर, लोगों को बरगलाकर वोट लेने का काम करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता कहने लगे थे कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो संविधान खतरे में आ जाएगा। जबकि सच्चाई यह है कि संविधान को कोई खतरा नहीं है। अगर खतरा किसी को है तो कांग्रेस पार्टी को खतरा है।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज की यह रैली पूंडरी हलके के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर क्षेत्र व हर कस्बे की अपनी एक अलग खान-पान की संस्कृति है। जैसे पूंडरी की फिरनी प्रसिद्ध है, वैसे ही गोहाना की जलेबी भी देश-प्रदेश में प्रसिद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को हरियाणा की संस्कृति और खान – पान का ही नहीं पता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता चुनावों के दौरान भाजपा सरकार के कामों का हिसाब मांग रहे थे, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस पार्टी का ही हिसाब कर दिया।हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को करेगी साकारमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने नॉन स्टॉप हरियाणा के विकास के लिए तीसरी बार लगातार ऐतिहासिक जीत देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम किया है। हमारी डबल इंजन की सरकार निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करेगी। विकसित भारत के साथ-साथ हरियाणा भी विकसित बनेगा।कांग्रेस ने लगातार 55 वर्षों तक गरीबों का शोषण कियामुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिवस ही केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के चेहरे को बेनकाब किया। कांग्रेस ने अपने 55 वर्षों के शासनकाल में गरीबों का शोषण किया। डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम कांग्रेस की पीढ़ियों ने किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जो संविधान की किताब को लेकर घूमते हैं, उसे यह नहीं पता कि पवित्र संविधान के अंदर क्या लिखा हुआ है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को संविधान के अनुरूप चलाया है।कांग्रेस के पास अपनी बात रखने के लिए कुछ नहीं, गरीबों के हित की बात से कांग्रेस को होने लगती है पीड़ाश्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज कांग्रेस के पास अपनी बात रखने के लिए कुछ नहीं है। जब हम गरीबों के हित की बात करते हैं तो कांग्रेस को पीड़ा होने लगती है। उन्होंने कहा कि धारा 370 कांग्रेस की ही देन है। उस समय जम्मू कश्मीर के अंदर परमिट लेकर जाना पड़ता था, परंतु डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस परमिट प्रथा को समाप्त किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त करके डॉ भीमराव अंबेडकर के पवित्र संविधान को सम्मान देने का काम किया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस बताए कि उसने अपने 55 साल के शासन में कितने मकान बनाकर गरीबों को दिए, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में 4 करोड़ मकान बना कर गरीबों को दिए हैं।पिछले 10 सालों में पूंडरी में किए कई विकास कार्यमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दो कार्यकालों में पूंडरी क्षेत्र में शिक्षा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाएं आदि को बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ढांढ को खंड का दर्जा दिया है। इस क्षेत्र से गुजर रहा अम्बाला कोटपुतली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर- एन.एच. 152-डी 10,646 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया। कैथल से करनाल फोरलेन सड़क का निर्माण 175 करोड़ की लागत से किया गया। पूंडरी में बरसाती पानी की निकासी और सीवरेज लाइन बिछाने पर 12 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा- सांसद नवीन जिंदलइस अवसर पर सांसद श्री नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा और हरियाणा एक विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के गांवों में पानी की निकासी की समस्या है, इसके लिए गांवों का क्लस्टर बनाकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा सकता है, जिससे इस समस्या का समाधान होगा और गांवों के तालाब भी साफ रहेंगे। इसके अलावा, यहां सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं।रैली के दौरान विधायक श्री सतपाल जाम्बा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि अपने काम के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व देश के प्रति सेवाभाव श्री नायब सिंह सैनी के खून में है, जिसके परिणामस्वरूप वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हुए हैं। उन्होंने श्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। श्री सतपाल जाम्बा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नॉनस्टॉप हरियाणा विकास के कार्यों को तेज गति से पूरा करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र भी रखा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल, विधायक सतपाल जांबा, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर,  अमर पाल राणा, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, जसवंत पठानिया, अरूण सर्राफ, राव सुरेंद्र सिंह, सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, पवन सैनी, ईश्वर सिंह, सतपाल चुघ, हरिश शर्मा, बलवान शर्मा, राम जुआरी सिरसल, गुरविंद्र सिंह हाबड़ी, ऋषि पाल धेरडू, कृष्ण शर्मा पिलनी, लाभ सिंह, कपिल वालिया, शेर सिंह, प्रमोद सिंह चुहड़माजरा, विनोद बंसल, देवीदयाल बरसाना, सूबे सिंह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से डीसी प्रीति, एसपी राजेश कालिया, एसडीएम अजय सिंह, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, एसडीएम कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी, पूंडरी के हलके की जनता मौजूद रही। मंच का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता व जिला महामंत्री सुरेश संधु ने किया।

झलकियां

जनसभा में उमड़ी भीड़ से सीएम नायब सिंह सैनी गदगद दिखे..

सीएम ने जब कहा कि पूंडरी हलका ने चाला पाड़ दिया, तो लोगों ने तालियां बजाकर सीएम नायब सैनी जिंदाबाद के नारे लगाए..

रैली में लोग पगड़ी पहन कर आए हुए थे। महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रही..

सीएम का रैली स्थल पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया..

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों सहित अन्य कलाकारों ने समां बांध दिया..

हरियाणवी गीतों पर रैली में आई महिलाएं स्वयं को नाचने से नहीं रोक पाई..

सीएम ने पूंडरी की हलका को पूंडरी की सरदारी कहकर संबोधित किया..

सीएम ने अपने भाषण में पूंडरी की फिरनी को देश-विदेश में प्रसिद्घ बताते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है..

जनसभा के बाद जब सीएम पंडाल से बाहर निकले तो लोगों के एक समूह ने उनके जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समस्याओं के कागजात दिखाए। इस पर सादगी पसंद सीएम नायब सिंह सैनी आम आदमी की तरह लोगों के बीच में जा पहुंचे और वहां एक-एक व्यक्ति से उनकी मांगों संबंधी कागजात स्वयं लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Leave a Reply to Anonymous Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments